{"_id":"6a57c76d65219dc8c0004643","slug":"gst-raid-on-timber-merchants-residence-and-factory-rampur-news-c-282-1-rmp1004-175571-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लकड़ी कारोबारी के आवास और फैक्टरी पर जीएसटी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लकड़ी कारोबारी के आवास और फैक्टरी पर जीएसटी का छापा
Wed, 15 Jul 2026 11:16 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) मेरठ की टीम ने बुधवार को लकड़ी कारोबारी जकी उल्लाह खां के आवास और भमरौवा स्थित उनकी लकड़ी फैक्टरी पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कारोबारी से पूछताछ की और फैक्टरी से जुड़े अभिलेखों तथा खातों की जांच की। दिनभर चली कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मची रही।
सीजीएसटी मेरठ की टीम बुधवार सुबह शहर के मोहल्ला पुराना गंज स्थित लकड़ी कारोबारी जकी उल्लाह खां के आवास पर पहुंची। टीम ने कई घंटे तक वहां अभिलेखों की जांच की। इसके बाद कारोबारी को अपने साथ भमरौवा स्थित फैक्टरी ले गई।
फैक्टरी में अधिकारियों ने वित्तीय रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज और अन्य कारोबारी अभिलेखों की गहन जांच की। टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनका सत्यापन भी शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कारोबारी से कर संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक केंद्रीय जीएसटी की टीम की कार्रवाई जारी थी। अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की। छापे की सूचना से दिनभर कारोबारियों के बीच चर्चाओं का माहौल बना रहा। फिलहाल कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।