सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After extorting the ransom, Prempal also wanted to usurp Man Singh's land.

Rampur News: फिरौती वसूलने के बाद मान सिंह की भूमि भी हड़पना चाहता था प्रेमपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
After extorting the ransom, Prempal also wanted to usurp Man Singh's land.
विज्ञापन
मुरादाबाद। दस साल के सोनू उर्फ गणेश की हत्या में आजीवन कारावास की सजा पाया प्रेमपाल 15 लाख रुपये की फिरौती वसूलने तक ही सीमित नहीं रहना चाहता था। वह मान सिंह की बेटी से अपने साले जितेंद्र की शादी कर उसकी 20 बीघा जमीन और मकान पर भी कब्जा करना चाहता था।

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के इमरतपुर निवासी मान सिंह का इकलौता बेटा 21 फरवरी 2015 की रात गांव में ही बरात देखने गया था। इसी दौरान वहां गांव निवासी प्रेमपाल पहुंच गया और सोनू को अंधेरे में ले जाकर कपड़े से उसका मुंह बांध दिया और बोलेरो में डाल दिया था। इसके बाद गांव के ही अपने साथी नरेश के साथ सोनू को गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर धनूपुरा के जंगल में गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद ही आरोपी ने फिरौती मांगनी शुरू की थी। कई दिन तक शव गन्ने के खेत में पड़ा रहा और जंगली जानवर उसके शव को खा गए थे। पुलिस की गिरफ्त में आने पर प्रेम पाल ने बताया कि मान सिंह उसके रिश्ते के दादा हैं। उसका मान सिंह के घर जाना था। उसने देखा कि मान सिंह को बड़ी मन्नतों के बाद संतान मिली है अगर इसके बेटे को अगवा कर लिया जाए तो वह फिरौती की रकम आसानी से देगा और फिर उसकी एक बेटी बचेगी जिसकी शादी वह अपने साले जितेंद्र के साथ करा देगा। इसके बाद मान सिंह की 20 बीघा जमीन और मकान पर भी कब्जा कर लेगा। उधर, लगातार मिल रहीं धमकियों के बाद मान सिंह ने भी अपनी जमीन बेचकर आरोपी को फिरौती की रकम देने का मन बना लिया था लेकिन प्रेम पाल और साथी नरेश सोनू की पहले ही हत्या कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
12 साल तक नहीं खाया था बाहर का खाना, 45 साल की उम्र में पैदा हुआ था बेटा
मुरादाबाद। मान सिंह की पत्नी को शादी के कई साल तक संतान पैदा नहीं हुई थी। इसके लिए पति पत्नी ने मन्नतें मांगी थी और उन्होंने 12 साल तक बाहर का खाना नहीं खाया था। अगर वह किसी रिश्तेदारी में जाते थे तो अपने घर से ही खाना लेकर जाते थे। किसी ने उन्हें बताया दिया था कि अगर बाहर का खाना खाएंगे तो संतान नहीं होगी। जिस वक्त मान सिंह के घर में खुशी आई थी तब उनकी उम्र 45 साल हो चुकी थी।
विज्ञापन

---
गवाह लोगों ने दी गवाही
मुरादाबाद। सोनू हत्याकांड में विवेचक, डॉक्टर, वादी समेत 11 लोगों ने कोर्ट पहुंचकर अपने अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद ही कोर्ट मे साक्ष्यों और गवाही के आधार पर पाल और नरेश को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed