सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hatchery operator alleges robbery, assault, and arson.

Rampur News: हैचरी संचालक ने लूट, मारपीट और आगजनी का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Hatchery operator alleges robbery, assault, and arson.
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के पुरैनिया खुर्द गांव में मछली हैचरी संचालक डालचंद ने रास्ते के विवाद और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते गांव के 23 लोगों पर मारपीट, लूट, आगजनी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 10 मार्च की रात करीब 12 बजे चार आरोपी उसकी झोपड़ी में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने मारपीट कर उसका मुंह बांध दिया, 1.20 लाख रुपये लूट लिए और झोपड़ी में आग लगा दी। आग से कपड़े, बिल बुक, रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डालचंद का आरोप है कि अगले दिन गांव में हुई पंचायत के दौरान 23 लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गांव छोड़ने तथा जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का कहना है कि थाना और एसपी को शिकायत भेजने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाल मानी राम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गांव निवासी लाखन, गंगाराम, योगराज, सियाराम, चुन्नीलाल, हर प्रसाद, सत्येंद्र, अजय, अमित, राहुल, पीयूष, योगेश, सर्वेश, भजनलाल, विजयपाल, जमुना प्रसाद, भानु, धर्मवीर, सुशील, बृजेश, गौरव, विशाल और रावेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed