सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth arrested for brandishing a pistol at a wedding ceremony.

Rampur News: शादी समारोह में तमंचा लहराने पर युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for brandishing a pistol at a wedding ceremony.
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। नरपतनगर स्थित एक मैरिज हॉल में चल रहे शादी समारोह के दौरान एक युवक द्वारा तमंचा लहराने से अफरातफरी मच गई। समारोह में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि अमर उजाला संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार देर शाम मैरिज हॉल में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान एक युवक ने अचानक तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया, जिससे बारातियों और मेहमानों में हड़कंप मच गया। माहौल बिगड़ता देख कुछ लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। घटना के बाद कुछ समय तक समारोह में दहशत का माहौल बना रहा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान प्रियांशु विष्ट उर्फ वंश पुत्र सुनील निवासी मीरापुर मोदीवाला थाना अफजलगढ़, जनपद बिजनौर, हाल निवासी लखनपुर चुंगी थाना रामनगर, जनपद नैनीताल (उत्तराखंड) के रूप में हुई।
कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। इसके बाद आरोपी का चालान कोर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed