{"_id":"6a287439650b2d45bc0fdec2","slug":"after-serving-as-a-domestic-help-for-a-month-the-servant-made-off-with-valuable-jewelry-at-the-first-opportunity-rampur-news-c-15-1-mbd1062-921737-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एक महीने से नौकर बन की सेवा, मौका मिलते ही साफ कर दिए कीमती जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एक महीने से नौकर बन की सेवा, मौका मिलते ही साफ कर दिए कीमती जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। तेलंगाना में बड़े व्यापारी के घर से कीमती जेवर और सोना-चांदी समेट कर भागने वाले नेपाल निवासी कमल, उसकी पत्नी विमला और साली कल्पना ने एक माह घरेलू नौकर बनकर उस परिवार की सेवा की। मौका मिलते ही माल समेटकर वहां से निकल लिए।
पुलिस को जानकारी मिली है कि ये तीनों करीब डेढ़ माह पहले तेलंगाना पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद नेपाल निवासी सुरेश ने तीनों को बड़े व्यापारी के यहां घरेलू नौकर के रूप में रखवाया था। जहां तीनों ने एक महीने काम किया। माना जा रहा है कि इस एक माह में तीनों ने सेवा का नाटक करके व्यापारी परिवार का भरोसा जीत लिया। साथ ही घर में रखे जेवर और अन्य कीमती सामान का ठिकाना जान लिया। परिवार के बाहर कहीं घूमने जाते ही माल बटोरकर वहां से भाग निकले।
पुलिस को पता चला है कि तीनों ने तेलंगाना से दिल्ली तक का सफर ट्रेन से पूरा किया। दिल्ली से वे बस से रुद्रपुर (उत्तराखंड) जा रहे थे। इनके मोबाइल फोन खुले थे, जिससे लोकेशन ट्रेस करते हुए तेलंगाना पुलिस पीछे लगी रही। बाद में रामपुर की टीम की मदद से तीनों को बस से पकड़ लिया। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि इस मामले में तेलंगाना पुलिस को इन्हें व्यापारी के यहां नौकर रखवाने वाले नेपाल के के सुरेश की भी तलाश है।
विज्ञापन
00
गिरफ्त में आते ही कमल बोला, हमने नहीं की चोरी, हमें तो सुरेश न बैग थमाया था
रामपुर। जेवरात के साथ पकड़े गए नेपाल निवासी कमल ने मीडिया के सामने कहा कि चोरी हमने नहीं की है। हम तो तेलंगाना में नौकरी करते थे। हमारे साथी सुरेश ने हम तीनों को व्यापारी के यहां नौकर रखवाया था। फिर उसने ही चोरी की। चोरी के बाद बैग हमें यह कहते हुए दिया कि इसे नेपाल में हमारे घर पहुंचा देना। हमें अब पता चला कि बैग में सोना-चांदी है। संवाद
00
जेवरात की सुरक्षा को लगाई गारद
पकड़ में आए सोने-चांदी और जेवरात की हिफाजत के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष सुरक्षा गारद लगाई है। अगला निर्णय होने तक यह टीम बरामद माल की निगरानी करेगी।
00
ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले जाएगी तेलंगाना पुलिस
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को तेलांगना पुलिस अपने साथ लेकर जाएगी। इसके लिए तेलांगना पुलिस रामपुर में अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेगी। अदालत से वारंट मिलने पर साथ ले जाएगी।