सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth from Mundhapande raped a young woman from Azamgarh after concealing his religion and name.

Rampur News: धर्म और नाम छिपाकर मूंढापांडे के युवक ने आजमगढ़ की युवती से किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth from Mundhapande raped a young woman from Azamgarh after concealing his religion and name.
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थााना क्षेत्र के चमरौआ गांव निवासी युवक ने हिमाचल प्रदेश भद्दी में आजमगढ़ की युवती से धर्म और नाम छिपाकर दोस्ती कर ली। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बद्दी से गायब हो गया। पीड़िता आरोपी की तलाश करते हुए उसके घर पहुंची तो पता चला कि आरोपी का असली नाम फाजिल है। आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने युवती के साथ मारपीट की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी फाजिल समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

आजमगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवती ने मूंढापांडे थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के बद्दी में फैक्टरी में नौकरी करती है। वहां मूंढापांडे थाना क्षेत्र के चमरौआ निवासी फाजिल भी नौकरी करता है। उसका आरोप है कि उसने हिंदू बताकर पहले दोस्ती की। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता पर शादी करने का दबाव बनाया शुरू दिया। पीड़िता ने परिवार से मिलवाने के लिए कहा तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। इसके अलावा अपना आधार कार्ड भी दिखाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी बद्दी से गायब हो गया। युवती आरोपी की तलाश करते हुए मंगलवार उसके घर चमरौआ पहुंच गई तब पता चला कि आरोपी हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है और उसका असली नाम फाजिल है। इसके बाद युवती ने आरोपी के घर हंगामा कर दिया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। आरोपियों ने युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को थाने ले गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी फाजिल, उसके पिता नन्हें, मां जैबुल निशा, भाई वासिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed