फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ajay Rai visits Jauhar University; hails students' struggle as a victory.

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे अजय राय, छात्रों के संघर्ष को बताया जीत

Tue, 28 Jul 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ajay Rai visits Jauhar University; hails students' struggle as a victory.
रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार देर शाम रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर चल रहे छात्रों के धरने पर पहुंचे। राय ने आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर ध्वस्तीकरण के आदेश पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा, यह केवल इमारतों का नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य का सवाल है। उन्होंने सोमवार को मंडलायुक्त न्यायालय से अग्रिम आदेश तक यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर रोक के आदेश को छात्रों के आंदोलन की जीत बताया। छात्रों से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपा नेता आजम खां के घर पहुंचे और उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से मिलकर यूनिवर्सिटी के संबंध में बातचीत की। वह यहां करीब एक घंटे तक रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय का जौहर यूनिवर्सिटी धरना स्थल पर पहुंचने का कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 11:30 बजे का था लेकिन अजय राय सोमवार को ही देर शाम रामपुर पहुंचे और सीधे जौहर यूनिवर्सिटी गेट पर धरना दे रहे छात्रों के बीच पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं से मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि जिस समय जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी, उस समय रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) अस्तित्व में ही नहीं था। वर्ष 2024 में बने आरडीए की ओर से यूनिवर्सिटी को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी करना कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, कमिश्नर कोर्ट से अग्रिम आदेश तक ध्वस्तीकरण पर लगी रोक छात्रों के संघर्ष और एकजुटता की जीत है। अजय राय ने कहा कि आजम खां ने अपना पूरा जीवन लगाकर इस शिक्षण संस्थान की स्थापना की है। यह केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के सपनों और भविष्य का केंद्र है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस मुद्दे पर छात्रों और आजम खां के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब सरकार भी समझ चुकी है कि यह शिक्षा का मंदिर है। यदि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किया गया तो इसका विरोध केवल रामपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में आंदोलन खड़ा होगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक प्रतिशोध का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। इस दौरान उनके साथ बिलासपुर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित, नोमान खां और मोईन पठान आदि कई नेता मौजूद रहे।

----
आज होगा धरने पर निर्णय
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी गेट पर धरने पर बैठे छात्र नेता शाकिब का कहना है कि सोमवार को 10वें दिन भी धरना जारी है, मंडलायुक्त का आदेश अभी नहीं मिला है, मंगलवार को आदेश मिलने के बाद छात्र-छात्राओं से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद ही बेमियादी धरने को खत्म करने या जारी रखने पर निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed