फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dr. Tazeen Fatma could not meet Azam Khan; met Abdullah Azam instead.

Rampur News: आजम खां से नहीं मिल सकीं डाॅ. तजीन फात्मा, अब्दुल्ला आजम से की मुलाकात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dr. Tazeen Fatma could not meet Azam Khan; met Abdullah Azam instead.
रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात के लिए उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद डाॅ. तजीन फात्मा सोमवार को जिला कारागार पहुंचीं। हालांकि प्रशासनिक कारणों से उनकी मुलाकात आजम खां से नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे एवं पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात में परिवार के साथ-साथ जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बताया गया कि डाॅ. तजीन फात्मा ने अब्दुल्ला आजम को जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई, छात्रों के आंदोलन और न्यायालय में चल रही कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं, अब्दुल्ला आजम ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर अपनी राय साझा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों का हालचाल भी जाना।
विज्ञापन

जिला कारागार पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में डाॅ. तजीन फात्मा के साथ उनके पुत्र अदीब आजम भी मौजूद रहे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सागर भी जेल पहुंचे और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, डाॅ. तजीन फात्मा ने अब्दुल्ला आजम को आजम खां के समर्थकों और छात्रों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन की स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने भरोसा जताया कि न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से विश्वविद्यालय से जुड़े मामले का सकारात्मक समाधान निकलेगा। मुलाकात के बाद सभी लोग जिला कारागार से लौट गए। जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि सपा नेता आजम खां से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। अब्दुल्ला आजम से ही मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed