{"_id":"6a67c79a5ed21a1a5100df46","slug":"the-government-wants-to-destroy-jauhar-university-we-have-faith-in-the-judiciary-dr-tazeen-rampur-news-c-15-1-mbd1062-956903-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करना चाहती है, हमें न्यायपालिका पर भरोसा : डॉ. तजीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करना चाहती है, हमें न्यायपालिका पर भरोसा : डॉ. तजीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा नेता आजम खां की पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सुनियोजित तरीके से जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करना चाहती है। इससे पहले रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) को भी खाली करा लिया गया था, जबकि आजम खां ने खंडहर हो चुके दो स्कूलों को लीज पर लेकर आरपीएस संचालित कराया था। अब यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया जा रहा है। न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि छात्र हितों का ध्यान रखने वालों को सकारात्मक निर्णय की आशा है।
जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के बाद डा. तजीन सोमवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुईं। आजम खां के आवास पर सपा की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रस्तावित कमिश्नरी कोर्ट की सुनवाई से उन्हें और छात्रों को काफी उम्मीदें हैं। छात्र एकजुट होकर यूनिवर्सिटी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका संघर्ष जरूर रंग लाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों का हौसला बेहद मजबूत है। कई छात्रों ने उनसे कहा है कि यदि यूनिवर्सिटी का एक फीसदी हिस्सा भी बचता है तो वे वहीं जमीन पर बैठकर पढ़ाई जारी रखेंगे, लेकिन शिक्षा का यह केंद्र बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल भवनों का नहीं बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य का है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा पूरी मजबूती के साथ छात्रों और यूनिवर्सिटी के साथ खड़ी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है और उनके जल्द रामपुर आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। कहा कि दिल्ली से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं और उन्हें विश्वास है कि कानूनी लड़ाई में न्याय मिलेगा। उन्होंने दोहराया कि पार्टी छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए लोकतांत्रिक व कानूनी स्तर पर हरसंभव संघर्ष जारी रखा जाएगा। आगे कहा कि जब यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ था, तब रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) का अस्तित्व नहीं था। इसलिए मौजूदा कार्रवाई सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
00
कहा, आजम खां साहब के वजूद को कोई खत्म नहीं कर सकता
प्रेसवार्ता में मीडिया की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खां के वजूद को खतरे का अंदेशा जताने पर डॉ. तजीन ने सपाट जवाब दिया। बोलीं, आजम खां साहब की सियासत और वजूद को कोई खत्म नहीं कर सकता।
00
एसटी हसन के बयान पर बोलीं, उन्हें पूरी जानकारी नहीं
यूनिवर्सिटी के नक्शे के मामले में मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन के बयान से जुड़े सवाल पर डॉ. तजीन फात्मा ने कहा कि उन्हें भवनों और निर्माण संबंधी तथ्यों की पूरी जानकारी नहीं है। मुरादाबाद में मीडिया को दिए बयान में डॉ. हसन ने जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों के नक्शे पास कराना आजम खां की जिम्मेदारी बताई थी।