फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard preys on bovine animal again in Jamna-Jamni

Rampur News: जमना-जमनी में तेंदुए ने फिर किया गोवंशीय पशु का शिकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Leopard preys on bovine animal again in Jamna-Jamni
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव जमना-जमनी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार रात तेंदुए ने एक बार फिर गोवंशीय पशु को अपना शिकार बना लिया। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गोवंशीय पशु का शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लगातार पशुओं का शिकार करने और इंसानों पर हमला करने के बावजूद तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग की सुस्ती को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गोवंशीय पशु के शिकार की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के गौ सेवा प्रमुख सूरज दिवाकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर तेंदुए की गतिविधियों के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बाद में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सदस्यों ने मृत गोवंशीय पशु के शव को मौके से हटाकर विधि-विधान से दफना दिया। बीते दिनों जमना-जमनी क्षेत्र में एक युवक पर भी तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद भी तेंदुए की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि विभागीय टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जंगल में पिंजरा लगा दिया गया है। जल्द ही तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया जाएगा।

000
खेतों पर जाने से कतरा रहे किसान
रामपुर। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से किसान खेतों पर अकेले जाने से कतरा रहे हैं। कई किसान समूह बनाकर ही खेतों की ओर जा रहे हैं। शाम होते ही ग्रामीणों की चिंता और बढ़ जाती है। पशुओं पर लगातार हो रहे हमलों के साथ इंसान पर हमले की घटना ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed