फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BEO Babita Singh transferred from Milak to Shahbad.

Rampur News: मिलक से हटाकर शाहबाद भेजी गईं बीईओ बबीता सिंह

Mon, 03 Aug 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
BEO Babita Singh transferred from Milak to Shahbad.
रामपुर। मिलक में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के नाम पर कथित रिश्वत मांगने के मामले में कार्यालय सहायक से जवाब-तलब किए जाने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीएम के अनुमोदन के बाद बीएसए कल्पना देवी ने तत्काल प्रभाव से चार खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया, मिलक की खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह को हटाकर शाहबाद का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें नगर क्षेत्र रामपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार, राजेंद्र सिंह बोरा को बिलासपुर से मिलक भेजा गया है। अशोक कुमार को शाहबाद से स्थानांतरित कर बिलासपुर का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। उन्हें चमरौआ एवं मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं फोटोलाल अपने पूर्व तैनाती स्थल स्वार में ही बने रहेंगे, लेकिन उन्हें सैदनगर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार का हस्तांतरण एवं ग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल ऐसे समय किया गया है, जब मिलक में बीईओ के नाम पर कथित रिश्वत मांगने के मामले में कार्रवाई के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। ऐसे में मिलक से बबीता सिंह का स्थानांतरण चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, स्थानांतरण आदेश में इसका कोई कारण उल्लेखित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed