फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The BKU has threatened to launch an agitation demanding the resolution of issues.

Rampur News: समस्याओं के समाधान की मांग पर भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी

Mon, 03 Aug 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The BKU has threatened to launch an agitation demanding the resolution of issues.
भोट। भारतीय किसान यूनियन के ऑपरेशन एकजुटता अभियान के तहत रविवार को करीमपुर शर्की गांव में पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही गांव निवासी बाल किशोर पांडे को संगठन का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। किसानों ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

पंचायत में गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। किसानों और ग्रामीणों ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। अनियमित बिजली आपूर्ति, जलभराव तथा छुट्टा पशुओं की समस्या से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव हसीब अहमद और जिलाध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा ने कहा कि जमीनी स्तर पर अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन बड़े स्तर पर जनांदोलन शुरू करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में विशेष पांडे, अरविंद शर्मा, हरमेश पांडे, मोहम्मद तालिब, एमडी कादरी, साबिर अली, रामस्वरूप, रामकिशोर, मजार लाल, ताजीमुल हुसैन, बुद्धू सेन, काशीराम, मदनलाल, जमील अहमद, सलीम खान, रामबक्स, जगदीश, अशोक, छेदा नेताजी, भजनलाल, हाफिज मुज़क्किर, आदित्य कुमार, अशोक सागर और कमल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed