{"_id":"6a6fa5761edf57c77c00a7e3","slug":"allegations-of-demanding-a-bribe-in-the-name-of-the-beo-explanation-sought-from-the-office-assistant-rampur-news-c-282-1-rmp1004-176913-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बीईओ के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप, कार्यालय सहायक से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बीईओ के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप, कार्यालय सहायक से जवाब-तलब
Mon, 03 Aug 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में बीईओ के नाम पर कथित रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। बीएसए कल्पना देवी ने मिलक ब्लॉक संसाधन केंद्र के कार्यालय सहायक शुभम गंगवार से तीन कार्य दिवस के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अक्षय कुमार ने 24 जुलाई को दिए गए पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी अंशु, जो प्राथमिक विद्यालय कृपिया हापू में कार्यरत हैं, 17 जुलाई को खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान रेलवे फाटक बंद होने के कारण स्कूल कुछ मिनट की देरी से पहुंचीं। इसके बाद कार्यालय सहायक शुभम गंगवार ने उन्हें कई बार फोन कर यह कहते हुए 5,000 रुपये की मांग की कि यह राशि बीईओ के लिए देनी होगी।
शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है, जिसमें कथित रूप से रुपये मांगने की बातचीत होने का दावा किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए कल्पना देवी ने कार्यालय सहायक को नोटिस जारी कर तीन कार्य दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्ट स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी।
विज्ञापन
बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि विभाग ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।