फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bhavadhas burns councillor's effigy over the dismal state of sanitation services.

Rampur News: बदहाल सफाई व्यवस्था पर भावाधस ने सभासद का पुतला फूंका

Mon, 03 Aug 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhavadhas burns councillor's effigy over the dismal state of sanitation services.
रामपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के पदाधिकारियों ने सफाई व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सभासद आसिफ अली का पुतला फूंका। उन्हें एक वर्ग विरोधी बताते हुए जिलाधिकारी से उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एकलव्य वाल्मीकि ने कहा कि तोपखाना वाल्मीकि बस्ती में महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। कई दिनों तक सड़कों पर झाड़ू नहीं लगती और स्ट्रीट लाइट भी महीनों से बंद पड़ी हैं। आरोप लगाया कि सभासद ने सफाई कर्मियों को घर बैठा रखा है और हर महीने उनसे 10-10 हजार रुपये की मांग करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नालियों का पानी रुका हुआ है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। आरोप लगाया कि सभासद का कहना है कि वोट नहीं तो कार्य नहीं । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिलाधिकारी और पालिका प्रशासन ने मामले का संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में एकलव्य वाल्मीकि, कुणाल वाल्मीकि, आदर्श उर्फ भोला, माइकल वाल्मीकि, विनय कुमार, साहिल राणा, ऋतिक वाल्मीकि और दीपांशु वाल्मीकि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed