फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Forest Department searching for leopard; villagers advised to stay alert.

Rampur News: तेंदुए की तलाश में वन विभाग, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

Mon, 03 Aug 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Forest Department searching for leopard; villagers advised to stay alert.
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए क्षेत्रीय वनाधिकारी रामकुमार के निर्देश पर गठित वन विभाग की टीम ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

बीट प्रभारी बलविंदर सिंह एवं वन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने मसवासी क्षेत्र के वेलवाड़ा, जमना-जमनी, चौहद्दा, सीतारामपुर, मुंशीगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से कहा कि वे खेतों में अकेले जाने से बचें तथा समूह बनाकर ही खेतों में जाएं। विशेष रूप से सुबह-शाम और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

साथ ही बच्चों को अकेले बाहर न भेजने, घनी झाड़ियों और गन्ने के खेतों के आसपास सतर्क रहने तथा तेंदुआ दिखाई देने पर उसे पकड़ने या भगाने का प्रयास न करते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई। वन विभाग का कहना है कि लोगों की सतर्कता और सहयोग से किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है। ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की तलाश में जुटी है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। -प्रणव जैन, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed