{"_id":"6a6fa530d2ad236f2a0d0e12","slug":"cbi-searching-for-further-leads-in-child-pornography-case-rampur-news-c-282-1-smbd1029-176949-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी सीबीआई
Mon, 03 Aug 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले की जांच के सिलसिले में स्वार पहुंची टीम ने करीब दो घंटे तक कोतवाली में स्थानीय पुलिस के साथ विवेचना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और इसके बाद लौट गई। सीबीआई मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम ने पूर्व में एकत्र किए गए डिजिटल साक्ष्यों और जांच की प्रगति को लेकर स्थानीय पुलिस से जानकारी साझा की तथा आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। आरोपी अली रजा के मामले में किसी प्रकार की नई कार्रवाई या तलाशी नहीं की गई।
सूत्रों के अनुसार शनिवार को टीम सीधे कोतवाली पहुंची और वहीं से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लौट गई। आरोपी के घर टीम के नहीं पहुंचने से मोहल्ला रसूलपुर में सामान्य स्थिति बनी रही। परिजन रोजमर्रा की तरह अपने कामकाज में व्यस्त दिखाई दिए। क्षेत्र में सीबीआई की मौजूदगी को लेकर किसी तरह की हलचल या चर्चा भी सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जून के अंतिम सप्ताह में सीबीआई ने स्वार के मोहल्ला रसूलपुर में छापेमारी कर एक युवक के लैपटॉप और मोबाइल फोन समेत डिजिटल डाटा अपने कब्जे में लिया था। इसके बाद आरोपी अली रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामला डार्क वेब पर कथित बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) अपलोड किए जाने से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।
इस संबंध में सीओ सोनम सिंह ने बताया कि सीबीआई की टीम एक मामले में जांच कर रही है। वह अपनी जांच साझा किए बिना वापस चली गई।