{"_id":"6a78e216382dfedf6f07f775","slug":"bike-crashes-into-pole-father-dies-son-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1027-177467-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खंभे से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खंभे से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मसवासी के किशनपुर मौलागढ़ से अपने घर मानपुर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की बाइक शिकारपुर में सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में पिता की मौत हो गई। बेटा घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मानपुर निवासी रमेश (60) अपने बेटे विकास के साथ बाइक से किशनपुर मौलागढ़ से घर लौट रहे थे। शिकारपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई।
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल विकास का उपचार किया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन रमेश के शव को घर ले आए।
रमेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार किया है।