{"_id":"6a78e2408333cd63b7077fd4","slug":"six-people-attacked-after-tractor-collided-with-car-one-mans-leg-amputated-rampur-news-c-282-1-smbd1025-177524-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर से कार में टक्कर के बाद छह लोगों ने किया हमला, एक की टांग कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर से कार में टक्कर के बाद छह लोगों ने किया हमला, एक की टांग कटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से कार में टक्कर मारने के बाद तलवार, बंदूक और राइफल से लैस छह लोगों ने दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक की टांग कट गई, जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम लखीमपुर गोधी निवासी रंजीत कौर ने खजुरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आठ अगस्त को सुबह 7:30 बजे उनके पति हरपिंदर सिंह और देवर हरदेव सिंह कार से जा रहे थे। सितौरा निवासी कुलदीप सिंह उर्फ काली ने ट्रैक्टर से जानबूझकर उनकी कार में टक्कर मार दी।
घायलों को अस्पताल ले जाते समय लखीमपुर-गोधी रोड पर कुलदीप, सुखजीत, रविंदर, अंतर्प्रीत, रंजीत और संदीप ने घेरकर हमला कर दिया। आरोपियों के पास तलवार, 12 बोर बंदूक, 315 बोर राइफल और डंडे थे। आरोप है कि तलवार से हरदेव सिंह की टांग काट दी गई और हरपिंदर सिंह के सिर पर वार किया गया।
विज्ञापन
हरदेव सिंह का इलाज रुद्रपुर और हरपिंदर सिंह का इलाज रामपुर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसकी तहकीकात की जा रही है।