फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Zero traffic on the Kanwar Yatra route highway; both lanes opened for Kanwariyas.Zero traffic on the Kanwar Yatra route highway; both lanes opened for Kanwariyas.

Rampur News: कांवड़ यात्रा रू हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, दोनों लेन कांवड़ियों के लिए खोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Zero traffic on the Kanwar Yatra route highway; both lanes opened for Kanwariyas.Zero traffic on the Kanwar Yatra route highway; both lanes opened for Kanwariyas.
रामपुर। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत मंगलवार रात आठ बजे तक हाईवे पर हल्के वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के आवागमन के लिए खोल दी गई हैं।
विज्ञापन

जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने के बाद हाईवे पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। प्रमुख स्थानों और संवेदनशील प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। कांवड़ियों के जत्थों के सुरक्षित आवागमन के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को लेकर जिले में कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है। इसे देखते हुए हाईवे के साथ ही कांवड़ मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से ड्रोन के जरिए निगरानी कराई जा रही है। आसमान से संवेदनशील क्षेत्रों और कांवड़ियों के मार्ग पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस की टीमें लगातार भ्रमण कर हालात का जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यातायात डायवर्जन का पालन कराने के साथ ही लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।
0000
कांवड़ियों के लिए खोली गई दोनों लेन
हाईवे पर वाहन प्रतिबंधित, कांवड़ियों के लिए दोनों लेन कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था के तहत मंगलवार रात आठ बजे तक हल्के वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के लिए खोल दी गई हैं। ऐसे में वाहन चालकों से प्रतिबंधित मार्ग पर जाने से बचने और यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुचारु आवागमन को प्राथमिकता दी जा रही है।
0000
अफसरों ने लिया जायजा
रामपुर। कांवड़ यात्रा के लिए अफसरों ने भी हाईवे समेत अन्य वैकल्पिक मार्गों का जायजा लिया। एसपी अनिल शिशोदिया के साथ ही एएसपी अनुराग सिंह व सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने भी मौका मुआयना किया। संवाद

0000
कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए हाईवे की दोनों लेन पर हल्के वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इन दोनों लेन पर कांवड़िये ही रहेंगे। यह डायवर्जन मंगलवार रात आठ बजे तक लागू रहेगा। -राजवीर परिहार, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed