फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer shot dead for refusing to compromise in a molestation case.Farmer shot dead for refusing to compromise in a molestation case.

Rampur News: छेड़खानी के मामले में समझौता न करने पर किसान की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead for refusing to compromise in a molestation case.Farmer shot dead for refusing to compromise in a molestation case.
शाहबाद (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव में किसान राजेश (36) का रक्तरंजित शव रविवार की दोपहर खेत में पड़ा मिला। इनके सीने में गोली लगी थी। परिवार वालों ने बेटी के साथ छेड़खानी के मामले में दर्ज रिपोर्ट पर समझौता न करने पर गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना के करीब चार घंटे बाद उन्होंने गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके से तमंचा बरामद हुआ है। उधर, मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें खुद आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल से घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक राजेश के बेटे रोहित ने बताया कि रविवार सुबह 9:30 बजे पिता पड़ोस के गांव जाने की बात कह कर घर से निकले थे। दोपहर 12:30 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने मां को बताया कि राजेश खेत पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल राजेश को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वालों ने हंगामा किया। छेड़खानी के मामले में कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। घटना की सूचना के बाद एसपी अनिल कुमार सिसोदिया और एएसपी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया।
0000

समझौते के लिए कई बार हुआ था विवाद
रोहित ने बताया कि 22 मई को उसकी बहन के साथ गांव के ही निगम नाम के युवक ने छेड़खानी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसमें रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में मृतक के भाई (पूर्व प्रधान) राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से समझौता करने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर कई बार विवाद की स्थिति भी बन गई थी। शनिवार को भी विवाद हुआ था। बेटे का आरोप है कि विवाद के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी।



मृतक राजेश ने अपनी बेटी के साथ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छेड़खानी में अन्य धाराएं बढ़ाए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने जांच क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दी थी। चार दिन पहले दूसरे पक्ष ने भी इनके खिलाफ छेड़खानी की एक तहरीर दी थी। राजेश को सीने में गोली लगी थी। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। -अनिल कुमार सिसोदिया, एसपी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed