फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kanwariya dies after coming into contact with live current in trolley

Rampur News: ट्रॉली में उतरा करंट, कांवड़िये की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya dies after coming into contact with live current in trolley
टांडा/सैदनगर (रामपुर)। हरिद्वार से जल लेने जाने की तैयारी कर रहे कांवड़ियों के जत्थे की खुशियां रविवार को मातम में बदल गईं। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे बांध रहे युवक अजय की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम मरघटी में रविवार सुबह हुआ। गांव से करीब 36 लोगों का जत्था हरिद्वार से जल लेने जाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली तैयार की जा रही थी और उस पर डीजे लगाया गया था। गांव निवासी रघुवीर सिंह का पुत्र अजय कुमार (22) भी जत्थे के साथ जाने की तैयारी में जुटा था। अजय रामपुर की डिस्टलरी फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन

बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे अजय शिव मंदिर के बाहर रास्ते पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे का सामान रस्सी से बांध रहा था। रस्सी भीगी हुई थी। ट्रॉली पर डीजे को अच्छी तरह कसने के लिए उसने रस्सी को दूसरी तरफ उछाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रस्सी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तारों पर जा गिरी। रस्सी का दूसरा सिरा अजय के हाथ में था। तारों के संपर्क में आते ही करंट रस्सी के जरिये उसके शरीर में उतर गया। करंट लगते ही अजय गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा।
उसे तड़पता देख आसपास खड़े लोगों के होश उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह उसे संभाला और आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
00000
यात्रा की तैयारी में जुटे थे 36 लोग
मरघटी गांव से करीब 36 लोगों का जत्था हरिद्वार से जल लेने जाने की तैयारी कर रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे और अन्य सामान लगाया जा रहा था। अजय भी जत्थे में शामिल था। हादसे के बाद कांवड़ यात्रा की तैयारियां रुक गईं और जत्थे में शोक की लहर दौड़ गई। जिस जगह कुछ देर पहले यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल था, वहीं युवक की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई।

00000
मरघटी गांव में डीजे को बांधते समय हादसा हुआ है। युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। परिवार के लोग शव को बिना कानूनी कार्रवाई के अपने साथ ले गए। -अनुराग सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed