{"_id":"6a78e13c2b11c28f650cc9ae","slug":"out-of-control-bike-hits-pedestrian-rider-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1016-177479-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अनियंत्रित बाइक राहगीर से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अनियंत्रित बाइक राहगीर से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। मंगोली के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर राहगीर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे इमरान (20) की मौत हो गई। बाइक सवार राशिद और पैदल जा रहे सौदान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मोहल्ला फर्राशान नई बस्ती निवासी इमरान अपने पिता सुलेमान की दवा लेने दोस्त राशिद के साथ मुरादाबाद जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार दोपहर 12:30 बजे बिलारी रोड स्थित मंगोली के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे केसरपुर गांव निवासी सौदान सिंह से जा टकराई। हादसे में तीनों बुरी तरह घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने इमरान को देखकर मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सौदान सिंह और राशिद का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में इमरान की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग और मोहल्ले के सभी लोग सीएचसी पहुंच गए और बिलखने लगे। बताया गया कि मृतक इमरान सात भाइयों में छठे नंबर का भाई था और दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था।
सीओ देवकीनंदन ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।