सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP mla writes rampur DM research should start in johar institute shift ITI girls inter college vacant land

BJP MLA का DM को पत्र: जौहर शोध संस्थान में हों रिसर्च, खाली जमीन पर शिफ्ट करें ITI-खुर्शीद कन्या इंटर कालेज

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Mar 2023 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार को प्रशासन ने जौहर प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की बिल्डिंग को खाली करा लिया था। बुधवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने इस संबंध में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को पत्र भेजा है।

BJP mla writes rampur DM research should start in johar institute shift ITI girls inter college vacant land
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रामपुर की जौहर प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के खाली होने के बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना ने जिलाधिकारी से बिल्डिंग का उपयोग शोध संबंधी कार्यों के लिए करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि शेष जमीन पर किला परिसर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज को शिफ्ट कराया जाए, ताकि रजा लाइब्रेरी के सौंदर्यीकरण व रामपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

Trending Videos


समाजवादी पार्टी की सरकार में जौहर प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की बिल्डिंग मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को सौ रुपये के वार्षिक शुल्क पर 33 साल के लिए लीज पर दी गई थी। लेकिन बाद में शोध संस्थान के भवन में रामपुर पब्लिक स्कूल के नाम से विद्यालय का संचालन शुरू करा दिया गया था, जो लीज की शर्तों का उल्लंघन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते पिछले दिनों लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में शर्तों के उल्लंघन के आधार पर लीज निरस्त कर दी थी। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक ने जौहर प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की जमीन और भवन पर सरकारी कब्जा लेने का आदेश किया था। जिस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया था। इस मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से जौहर ट्रस्ट को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर बिल्डिंग को खाली करने का निर्देश दिया गया था।

मंगलवार को प्रशासन ने जौहर प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की बिल्डिंग को खाली करा लिया था। बुधवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने इस संबंध में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि अब इस भवन में शोध संस्थान ही संचालित किया जाए।

इसके साथ ही यदि कुछ बिल्डिंग खाली रह जाती है, तो उसमें राजकीय आईटीआई और राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज को शिफ्ट किया जाए। इससे दो फायदे होंगे एक तो किला परिसर में सौंदर्यीकरण कराने और पर्यटन की दृष्टि से विकसित कराने के लिए व्यापक स्थान मिल सकेगा। वहीं, दोनों ही संस्थानों को नए भवन मिल जाएंगे।

रामपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों के भविष्य की चिंता हमारी

भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बच्चों के भविष्य को लेकर कहा है कि रामपुर पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे बच्चे परेशान न हों। उनके सुरक्षित भविष्य की चिंता हमारी है।

उन्होंने कहा है कि सपा नेता आजम खां ने एक षड़यंत्र के तहत रामपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों को सामने किया है। कहा कि आप लोग सोचिए कि क्या किसी भवन का गलत तरीके से हथियाने के बाद उसमें निजी शिक्षण संस्थाएं संचालित होनी चाहिए, लेकिन आजम खां को यह अच्छी तरह से पता था कि रामपुर की गरीब जनता को वह आसानी से अपने जाल में फंसा लेंगे और अपने स्वार्थ को सिद्ध कर लेंगे। उन्हें पता था कि बच्चे स्कूल में पढेंगे, तो कोई भी सरकार उनसे यह भवन खाली नहीं करा सकती।

आजम खां ने एक सोची समझी साजिश के तहत अपनी सियासी जमीन को बचाने और काले कारनामों को छुपाने के लिए आज मासूम बच्चों को सड़कों पर उतार दिया। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि बच्चों का भविष्य खराब नहीं होना चाहिए और इसके लिए जो भी संभव होगा वह कदम उठाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक भी बच्चे के भविष्य पर भाजपा सरकार आंच नहीं आने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed