{"_id":"6a3991fb8465a004b609f039","slug":"case-registered-over-allegations-of-molestation-and-pressuring-a-young-woman-into-marriage-rampur-news-c-282-1-rmp1001-173920-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवती से छेड़खानी और शादी का दबाव बनाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवती से छेड़खानी और शादी का दबाव बनाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैफनी। थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो युवकों पर पुत्री से छेड़खानी, शादी का दबाव बनाने और मंगेतर को अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इससे युवती का रिश्ता टूट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि जफीर ने उसकी बेटी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली हैं। वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि जफीर के साथ उसका साथी शाहरुख भी शामिल है। इन धमकियों से परेशान होकर युवती ने पूर्व में आत्महत्या का प्रयास भी किया था, जिसे परिजनों ने बचा लिया।
आरोप है कि युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर जफीर ने वहां के लोगों को जान से मारने की धमकी दी और उन्हें फोटो भेज दीं, जिससे रिश्ता टूट गया। महिला का यह भी आरोप है कि करीब 15 दिन पहले रात करीब एक बजे, जब युवती छत पर सो रही थी, तभी दोनों आरोपी छत पर पहुंच गए और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। मां के जाग जाने पर दोनों वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि प्रार्थी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।