सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The woman accused him of land grabbing and threatening her.

Rampur News: महिला ने जमीन पर कब्जा और धमकी देने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 23 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The woman accused him of land grabbing and threatening her.
विज्ञापन
शाहबाद। अनुसूचित जाति की महिला ने खरीदी हुई जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने, बाउंड्री तोड़ने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में भारतीय वाल्मीकि समाज के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

शिकायती पत्र में शाहपुर देव गांव निवासी ताराचंद की पत्नी क्रांति ने बताया कि उन्होंने गांव की सोनिया पत्नी डाल सिंह से 11 मई 2026 को भूमि का बैनामा कराया था। बैनामे के बाद विक्रेता ने उन्हें भूमि का कब्जा भी दे दिया था। पीड़िता के अनुसार उन्होंने भूमि पर नींव और बाउंड्री का निर्माण कराया, जिसके बाद वह मेहनत-मजदूरी के लिए चंडीगढ़ (पंजाब) चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रांति का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में गांव के ही चार लोगों ने भूमि पर बनी नींव और बाउंड्री तोड़कर कब्जा कर लिया। गांव लौटकर जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने भूमि को अपनी बताते हुए कब्जा कर लेने की बात कही।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने और गांव से भगा देने की धमकी दी। शिकायती पत्र देने वालों में अनिल राज, नवीन कुमार सोनू, नरेश वाल्मीकि और कुलदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed