सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Driver accused of attempting to run over officers with a dumper truck arrested.

Rampur News: अफसरों पर डंपर चढ़ाने के प्रयास का आरोपी चालक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 23 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Driver accused of attempting to run over officers with a dumper truck arrested.
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर पुलिस ने पुलिस व राजस्व विभाग की चेकिंग टीम पर डंपर चढ़ाने के प्रयास, बैरियर तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में वांछित आरोपी डंपर चालक आलिम पाशा को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार, 12 मार्च को खौद चौराहे पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध खनन से जुड़े वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अवैध खनन सामग्री से भरे कई डंपर वहां पहुंचे। आरोप है कि डंपर चालकों ने चेकिंग से बचने के लिए तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए चेकिंग टीम पर डंपर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही चौराहे पर लगे बैरियरों में टक्कर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के अनुसार, इस मामले में वांछित आरोपी भोट थाना क्षेत्र के शादहा उर्फ थूनापुर भोट निवासी आलिम पाशा को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed