{"_id":"6a39927ee3ca7effee09860b","slug":"rape-of-an-innocent-child-on-the-pretext-of-feeding-mangoes-case-registered-rampur-news-c-282-1-rmp1013-173911-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आम खिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आम खिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केमरी। दादा-दादी के साथ रह रहे एक दस वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने आम खिलाने के बहाने घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। माता-पिता के घर लौटने पर मासूम ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। मासूम के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में रहकर काम करता है। उसका 10 वर्षीय बेटा गांव में ही अपने दादा-दादी के साथ रहता है। सोमवार को जब वह अपने गांव आया तो उसके बेटे ने बताया कि शनिवार की शाम गांव का ही एक युवक उसे आम खिलाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया। सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि केमरी पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद