{"_id":"6a3990f5551546793c0834b4","slug":"death-of-married-woman-her-family-accuses-in-laws-of-murder-rampur-news-c-282-1-rmp1027-173921-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुईया ताल महावर निवासी 30 वर्षीय अफसाना की उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि संतान न होने और दहेज की मांग को लेकर उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अफसाना का निकाह करीब नौ वर्ष पहले कुईया ताल महावर निवासी सलीम से हुआ था। परिजनों के अनुसार शादी के बाद भी दंपती की कोई संतान नहीं हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि इसी बात को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। साथ ही दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।
मृतका के भाई यासीन ने बताया कि तीन दिन पहले अफसाना ने फोन कर अपनी हालत खराब होने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह उसे ससुराल से मायके ले आया। आरोप है कि उस समय भी उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। भाई ने केमरी थाने में तहरीर देकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।