{"_id":"6a3991ba78b92bf8540325df","slug":"two-accused-of-cow-slaughter-arrested-in-an-encounter-rampur-news-c-282-1-rmp1013-173884-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केमरी। केमरी थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपियों की रविवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा आदि बरामद किया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि केमरी थाना पुलिस रविवार रात पीलाखार नदी से जनुनागर जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रही थी। मार्ग पर बाइक से दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनको रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने घेराबंदी की तो पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक आरोपी के पैर में गोली लग गई जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी कोतवाली मिलक के ग्राम भैंसोड़ी निवासी भूरा व मुकीम हैं। भूरा के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके पास से बाइक, गोकशी के उपकरण व तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों पर मिलक थाने में करीब 11 मामले दर्ज हैं। घायल भूरा को इलाज के लिए बिलासपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।