{"_id":"697f92066f63c544cf0526be","slug":"chaos-at-the-biryani-shop-rampur-news-c-282-1-rmp1023-163340-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिरयानी की दुकान पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिरयानी की दुकान पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बीफ परोसने का आरोप, दुकानदार का शांतिभंग में चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। किला पश्चिमी गेट के निकट बिरयानी की दुकान पर कुछ लोगों ने चिकन बिरयानी के नाम पर बीफ बिरयानी परोसने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। वहीं दुकानदार पर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में किला पश्चिमी गेट पर बिरयानी की दुकान पर कुछ लोगों ने बिरयानी के नाम पर बीफ परोसने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार एहतियात के तौर पर दुकानदार के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मौके पर विवाद के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल दुकानदार के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि हंगामा गलतफहमी की वजह से हुआ था। आरोपी दुकानदार के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
Trending Videos