{"_id":"697f92e3b694c79b510ad50d","slug":"shudra-sena-was-formed-in-support-of-ugc-rampur-news-c-282-1-rmp1001-163322-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: यूजीसी के समर्थन में शूद्र सेना का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: यूजीसी के समर्थन में शूद्र सेना का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एससी-एसटी और ओबीसी वर्गों की बैठक में यूजीसी के समर्थन पर परिचर्चा हुई और शूद्र सेना का गठन किया गया। कोसी रोड स्थित वाल्मीकि धाम में हुई बैठक में सर्वसम्मति से रामपुर में शूद्र सेना का सामूहिक गठन करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि शूद्र सेना शीघ्र ही यूजीसी के समर्थन में प्रधानमंत्री, भारत सरकार और राष्ट्रपति को बड़े स्तर पर ज्ञापन देगी।
इस मौके पर वीरेश भीम अनार्य ने कहा कि हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी शूद्र हैं, इसलिए ग्रंथों का सम्मान करते हुए शूद्र सेना का गठन किया गया है।
बैठक में 14 संयोजक मनोनीत किए गए। इनमें वीरेश भीम अनार्य (संयोजक वाल्मीकि समाज), डॉ. तेजवीर सिंह यादव (संयोजक यादव समाज), चरण सिंह (संयोजक धोबी समाज), कमल तुरैहा (संयोजक छुआ समाज), राजेश पाल (संयोजक पाल समाज), धर्मवीर लोधी (संयोजक लोधी समाज), सोनू लोधी (संयोजक लोधी समाज), राजीव लोचन (संयोजक प्रजापति समाज), पीयूष कुमार श्रीमाली (संयोजक श्रीमाली समाज), नंदन प्रसाद (संयोजक पटेल समाज), महावीर सिंह (संयोजक जाटव समाज), हरी बाबू राज (संयोजक वाल्मीकि समाज), राजेश खन्ना (संयोजक जातक समाज) और हेमंत दिवाकर (संयोजक धोबी समाज) को जिम्मेदारी दी गई।
Trending Videos