{"_id":"697f927289f796f85506efdd","slug":"green-mango-trees-were-cut-down-video-goes-viral-rampur-news-c-282-1-rmp1027-163335-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आम के हरे पेड़ काटे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आम के हरे पेड़ काटे, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। आम के हरे भरे पेड़ों को काटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्षेत्र के ग्राम क्योरार के निकट स्थित एक बाग में आम के हरे-भरे पेड़ों को कटने का वीडियो वायरल हो गया है। पेड़ कटवा रहे ठेकेदार के अनुसार कुछ पेड़ों की कटान की गई है, जबकि शेष बचे पेड़ों को सोमवार को काटा जाएगा। ठेकेदार ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कोई भी पेड़ नहीं काटा जा रहा है। वन रेंजर ने बताया कि आम के 13 पेड़ों को काटने की अनुमति उद्यान विभाग से संबंधित फाइल पास होकर उनके कार्यालय तक आई थी।
सिमरा मोड़ के पास भी कटे आम के हरे पेड़
केमरी थाना क्षेत्र के सिमरा मोड़ के पास स्थित आम के बाग में खड़े हरे पेड़ों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा कि बाग में हरे पेड़ों को काटकर ट्रेक्टर ट्राली में भरा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इन पेड़ों पर फल भी आते थे, परंतु इन पेड़ों को काटा जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- --
आम के जो भी पेड़ काटे जा रहे हैं, उसके लिए किसानों ने अनुमति ली है। परमिशन के लिए एक टीम का गठन किया जाता है, साथ ही उद्यान विभाग से संबंधित फाइल पास होती है। सिर्फ उन पेड़ों को काटने की अनुमति दी जाती है जो सूख जाते हैं या फिर फल देना बंद कर देते हैं। -प्रणव जैन, डीएफओ
Trending Videos