{"_id":"6a4180e08a8d4b6f2206b780","slug":"chief-minister-to-inaugurate-and-lay-foundation-stones-for-projects-worth-68546-crore-rampur-news-c-282-1-rmp1023-174384-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 685.46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 685.46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को शाहबाद आएंगे। वह यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी 685.46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 30 जून को सुबह 10:15 बजे हेलीकॉप्टर से शाहबाद पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 10:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार वह पूर्वाह्न 11:30 बजे यहां से रवाना हो जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक शाहबाद स्थित चड्ढा मिल के मैदान में जनसभा होगी।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार मुख्यमंत्री मिलक विधानसभा क्षेत्र की 199.43 करोड़ रुपये लागत की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की 229.15 करोड़ रुपये लागत की 47 परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, मिलक विधानसभा क्षेत्र की 93.47 करोड़ रुपये लागत की सात परियोजनाओं तथा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की 163.11 करोड़ रुपये लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इस प्रकार 256.88 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री 685.46 करोड़ रुपये की 100 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
0000
कमिश्नर और डीआईजी ने लिया तैयारियों का जायजा
रामपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी तथा एसपी सोमेंद्र मीणा के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कमिश्नर और डीआईजी ने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
0000
मुख्यमंत्री 30 जून को रामपुर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। वह शाहबाद में जनसभा करेंगे। साथ ही मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। -अजय कुमार द्विवेदी, डीएम