{"_id":"6a41817c3be8d539800453fd","slug":"farmers-staged-a-protest-at-the-power-station-against-power-cuts-rampur-news-c-282-1-rmp1027-174321-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने बिजलीघर पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने बिजलीघर पर दिया धरना
Mon, 29 Jun 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अघोषित विद्युत कटौती से नाराज भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रविवार को दुर्गनगला बिजलीघर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की।
भाकियू टिकैत के कार्यालय प्रभारी दरबारी लाल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण दुर्गनगला बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ककरौआ फीडर से जुड़े गांवों में कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में दिन और रात मिलाकर मुश्किल से चार घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे पेयजल, खेती और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
दरबारी लाल शर्मा ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। यदि अघोषित कटौती तत्काल बंद नहीं हुई तो भाकियू ग्रामीणों के साथ बेमियादी आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
विज्ञापन
इस दौरान फहद हसीब, जाहिद, नरोत्तम, हरेंद्र यादव, आफताब अहमद, मुजम्मिल पाशा, मुस्तकीम, मजाकिर, मुर्शिद, तौहीद, जुवैद, नितिन, विपिन, नासिर, शंकर लाल, रामऔतार, जमील भाई, हरिओम आदि मौजूद रहे।
00000
00000
भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोग परेशान
ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से बढ़ीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। भीषण गर्मी और उमस के बीच क्षेत्र में बिजली व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लगातार ट्रिपिंग, अघोषित कटौती, हीटअप हो रहे ट्रांसफार्मर, बढ़ते लोड और लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान हैं। दिन-रात बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण भी पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
समाजसेवी मोहम्मद जुनैद, कारोबारी शिव औतार सक्सेना और जरनेल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति आवश्यक है। उन्होंने बिजली विभाग से ट्रिपिंग पर प्रभावी रोक लगाने, जर्जर एवं ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, लो वोल्टेज की समस्या दूर करने तथा अघोषित कटौती बंद करने की मांग की। उनका कहना है कि बिजली संकट से आम जनता के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
0000
भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग में काफी वृद्धि हुई है, जिससे कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मरों और लाइनों पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है। इसी वजह से कहीं-कहीं ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या सामने आ रही है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और जहां भी तकनीकी खराबी की सूचना मिल रही है, उसका तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है। -हरि दीपक यादव, एसडीओ, विद्युत निगम