{"_id":"6a41811ea85aa751ac0f07ba","slug":"rampant-theft-in-the-ram-mandir-matter-from-the-registry-process-to-the-construction-avimukteshwaranand-maharaj-rampur-news-c-15-1-mbd1062-935597-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर मामले में रजिस्ट्री से लेकर निर्माण तक चोरी ही चोरी : अविमुक्तेश्वरानंद महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर मामले में रजिस्ट्री से लेकर निर्माण तक चोरी ही चोरी : अविमुक्तेश्वरानंद महाराज
Mon, 29 Jun 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने रविवार को रामपुर में कहा कि श्रीराम मंदिर का मामला सिर्फ चंदा चोरी तक सीमित नहीं है। रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक में चोरी ही चोरी है। उन्होंने कहा कि कोष से चोरी के मामले में सिर्फ चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया है। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का नाम क्यों नहीं आ रहा।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर के आवास पर मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने राम मंदिर मामले को केंद्र में रखा। उन्होंने कहा कि कोष से चोरी के मामले में कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का नाम क्यों नहीं आ रहा। उनको भी जांच के कटघरे में रखना चाहिए। मामला सिर्फ चंदा चोरी का नहीं है। जमीन की रजिस्ट्री से लेकर निर्माण तक हर जगह कमीशनखोरी और चोरी हुई है। इन बिंदुओं पर भी बात होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आस्था के मंदिर में इस तरह होगा तो हिंदुओं का विश्वास खत्म हो जाएगा। इससे पहले धर्माचार्याें को हटाया गया और अपने विश्वस्तों को रखा गया, ताकि सरकार चाहे कुछ भी कर सके। इस मामले का भांडा फूट चुका है। उन्होंने कहा कि एसआईटी का मतलब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन है, लेकिन सरकार के निर्देशन में वह स्वतंत्र नहीं है। ऐसे में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ दिनों में इस मामले को किसी और दिशा में घुमा दिया जाएगा, गुमराह कर दिया जाएगा। इसकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
इससे पूर्व कांग्रेस नेता संजय कपूर के आवास पर शंकराचार्य का उत्साह से स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित, सौरभ पाठक, अभिषेक शर्मा, पुनीत शर्मा, विनय तिवारी, बाकर अली खान, नोमान, मुमताज खां समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
रामपुर के बाद वह वह खौद के लिए रवाना हुए, जहां कांग्रेस नेता मुतीउर्रहमान खां बबलू ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
00
भाजपा की सदस्यता को बताया नागरिकता का कार्ड
रामपुर। एक सवाल के जवाब में शंकराचार्य ने कहा कि यदि पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी नागरिकता का प्रमाण नहीं माने जा रहे हैं तो भाजपा की सदस्यता का प्रपत्र ही नागरिकता का कार्ड है। भाजपा का सदस्य ही भारतीय नागरिक माना जाएगा, जबकि अन्य को नागरिकता भी नहीं मिलेगी। संवाद
00
बोले, नीट परीक्षार्थियों को 10 गुना मुआवजा मिले
रामपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जिस तरह कोई उत्पाद खराब होने पर मुआवजा दिया जाता है, उसी तरह नीट परीक्षा का पेपर लीक होने पर परीक्षार्थियों को भी मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले फीस ली जाती है और बाद में पेपर लीक हो जाता है, इसलिए परीक्षार्थियों को 10 गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए। संवाद
00
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग दोहराई
मिलक। नगर में आगमन पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का तीन बत्ती चौराहे पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को गो संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने सरकार से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग दोहराई। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, जिवेंद्र सिंह गंगवार, चौधरी विजय सिंह राणा, परमानंद श्रीवास्तव, वेदराम सिंह यादव, राजीव आर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, धमोरा में भी कार्यक्रम हुआ, जहां पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
00
शाहबाद में भी हुआ स्वागत
शाहबाद। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का शाहबाद के रामपुर चौराहे पर भी स्वागत किया गया। नगर में उनका आगमन बिसौली (बदायूं) की ओर से हुआ। इस दौरान सपा नेता रामबहादुर सागर ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका माल्यार्पण किया। श्रद्धाभाव से फूलों की वर्षा भी की गई। स्वागत के समय बदन सिंह यादव, आशीष यादव, अनीस, मुमताज, शाहरुख समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद