{"_id":"6a41815ec5a6e4ae84024a25","slug":"the-turaiha-fishing-community-honored-100-meritorious-students-rampur-news-c-282-1-rmp1001-174361-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तुरैहा मछुआ समाज ने 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तुरैहा मछुआ समाज ने 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। तुरैहा मछुआ समाज की ओर से मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाज के 100 बच्चों को स्कूल बैग, भगवान श्रीराम और महाराजा निषादराज के मिलन का चित्र, संगठन का प्रमाण पत्र तथा एक पेन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि नैनीताल के अपर जिला जज सुधीर तोमर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज के बच्चों में जागरूकता आती है। उन्होंने समाज से बच्चों को शिक्षित करने और शिक्षा के महत्व को समझने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि शिक्षा के बल पर उन्होंने मुरादाबाद में जिज्ञासा हॉस्पिटल की स्थापना की और आज 350-400 लोगों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
समाज के जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि संगठन की ताकत समाज है और समाज की ताकत उसके बच्चे हैं। इसी उद्देश्य से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर जिला महामंत्री राम सिंह तुरैहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कश्यप, सुभाष चंद्र, अजय कुमार, अर्जुन कुमार, अरविंद कुमार, डॉ. कृपाल सिंह, राकेश कुमार, पवन कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।