{"_id":"6a51504bb3566051140e3a6f","slug":"demand-for-tanda-bypass-construction-intensifies-again-memorandum-submitted-to-mlc-rampur-news-c-282-1-smbd1026-175149-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टांडा बाईपास निर्माण की मांग फिर तेज, एमएलसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टांडा बाईपास निर्माण की मांग फिर तेज, एमएलसी को सौंपा ज्ञापन
Sat, 11 Jul 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। लगभग 71 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित छह किलोमीटर लंबे टांडा बाईपास के निर्माण की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को भाजपा नेता ने विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी से मुलाकात की। उन्होंने सैनी को ज्ञापन सौंपकर बाईपास निर्माण के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग ने एक वर्ष पूर्व टांडा और स्वार बाईपास के प्रस्ताव शासन को भेजे थे। इन प्रस्तावों को स्वीकृति भी मिल चुकी है। हालांकि, टांडा बाईपास के लिए अब तक कोई धनराशि जारी नहीं हुई है। स्वार बाईपास के लिए 81.73 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के सापेक्ष 28.60 करोड़ रुपये की आंशिक धनराशि जारी की गई है।
इससे टांडा क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पति मकसूद लाला ने ज्ञापन में कहा कि टांडा नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। इससे शहर में जाम, व्यापार में बाधा और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने जनहित में टांडा बाईपास के लिए शीघ्र धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। सतपाल सैनी ने इस मुद्दे को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का भरोसा दिलाया। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद