फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dog bites 16-year-old boy in Bhot; he is critically injured.Dog bites 16-year-old boy in Bhot; he is critically injured.

Rampur News: भोट में कुत्ते ने 16 वर्षीय किशोर को काटा, गंभीर रूप से घायल

Sat, 11 Jul 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dog bites 16-year-old boy in Bhot; he is critically injured.Dog bites 16-year-old boy in Bhot; he is critically injured.
भोट। बृहस्पतिवार देर शाम भोट कस्बे में एक आवारा कुत्ते ने 16 वर्षीय किशोर अदनान को काट लिया। अदनान अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों के पहुंचने तक कुत्ते ने उसके दोनों हाथों पर कई गहरे घाव कर दिए थे।
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत अदनान को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रात में ही घर ले आया गया। इस घटना से क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

भोट कस्बा निवासी अदनान पुत्र मुजम्मिल बृहस्पतिवार देर शाम करीब नौ बजे अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी समय एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और अदनान को काटने लगा। अदनान के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। कुत्ता तब तक उसके दोनों हाथों में कई जगह काट चुका था। परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। अदनान को गंभीर हालत में तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, कुत्ते ने अदनान के दोनों हाथों में कई गहरे घाव कर दिए हैं। उपचार के बाद भी अदनान की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed