{"_id":"6a514f5d2e03fb79320e5595","slug":"stolen-pumping-set-and-country-made-pistol-recovered-youth-arrestedstolen-pumping-set-and-country-made-pistol-recovered-youth-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1027-175177-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चोरी का पंपिंग सेट और तमंचा बरामद, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चोरी का पंपिंग सेट और तमंचा बरामद, युवक गिरफ्तार
Sat, 11 Jul 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। पुलिस ने चोरी के पंपिंग सेट की बरामदगी करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
ग्राम बेहटा निवासी जवर सिंह का इंजन पंपिंग सेट आठ जून की रात चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर मिलक थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बेहटा-भैसोडी मार्ग पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया इंजन पंपिंग सेट, 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान ग्राम बेहटा निवासी अलाउद्दीन के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास मिली मोटरसाइकिल को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिलक कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी का इंजन पंपिंग सेट और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।