{"_id":"6a515015ea3ef1bee00438bf","slug":"power-supply-was-disrupted-in-several-areas-of-the-city-amidst-the-rainpower-supply-was-disrupted-in-several-areas-of-the-city-amidst-the-rain-rampur-news-c-282-1-rmp1001-175204-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बारिश के बीच शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बारिश के बीच शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रही बाधित
Sat, 11 Jul 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बारिश के बीच देर रात से शहर और देहात के कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बेपटरी रही। सुबह तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिनभर बिजलीघरों में शिकायतें आती रहीं और देर शाम तक कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
देर रात से कई इलाकों में बिजली गुल रही, जो सुबह तक बहाल हो सकी। शाहबाद गेट फीडर पर सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिससे नादरबाग, स्टार चौराहा समेत कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। करीब दो घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। किला क्षेत्र में साढ़े 11 बजे से बिजली बाधित होने पर मुमताज पार्क, रजा लाइब्रेरी और आसपास के इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली नहीं रही।
बिलासपुर गेट क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जो करीब दो घंटे बाद बहाल हुई। वहीं ज्वाला नगर में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक हर 20 मिनट पर ट्रिपिंग होती रही। इससे आगापुर रोड, लक्ष्मीनगर, विकास नगर और कृष्णा विहार समेत कई क्षेत्रों के लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
000
बिजली आपूर्ति अधिक प्रभावित नहीं रही। गर्मियों में लोड अधिक रहता है, लेकिन इस समय मौसम अनुकूल होने से लोड कम था। बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर दिक्कत आई है। -पीके शर्मा, एक्सईएन प्रथम