{"_id":"69b826501e57ba9a330b68d2","slug":"demanded-rs-50-lakh-extortion-from-contractor-beaten-up-on-protest-rampur-news-c-282-1-rmp1004-166493-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ठेकेदार से मांगी 50 लाख की रंगदारी, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ठेकेदार से मांगी 50 लाख की रंगदारी, विरोध पर पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिल्डर कंपनी में काम करने वाले ठेकेदार ने कुछ लोगों पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध पर पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों पर फायर करने का आरोप भी लगाया है। एसपी के आदेश पर दंपती समेत आठ लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के चमरौआ निवासी महबूब मियां की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वह कॉलोनाइजर आरएस रियलटी फर्म पर काम करता है। फर्म प्लाॅटिंग करती है और वह साइट पर काम देखता है।
महबूब मियां के अनुसार मौजूदा समय में शहर कोतवाली क्षेत्र के पसियापुर शुमाली में फर्म का काम चल रहा है। यहां पर प्लाॅटिंग की जा रही है। महबूब मियां के अनुसार रविवार को वह अपने साथी फुरकान और अतुल के साथ साइट पर काम देख रहा था। तभी गांव के कुछ लोग आ गए और प्लाॅटिंग का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि बिना इजाजत के वह गांव में प्लाॅटिंग कर रहे हैं। अगर काॅलोनी काटनी है तो बिल्डर या फिर तुमको 50 लाख रुपये देने होंगे। रुपये नहीं दिए तो प्लाॅटिंग नहीं करने देंगे।
महबूब की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि उसने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह झगड़ा करने पर आमादा हो गए और उन्होंने मारपीट की। जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया लेकिन वह मिस हो गया। किसी तरह सभी ने भागकर अपनी जान बचाई और बिल्डर को सूचना दी।
इसके बाद सभी ने एसपी से मुलाकात कर शिकायत की। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में पसियापुर निवासी खुर्शीद अली, उसकी पत्नी, फईम, नईम, मुरसद, तंजीला, निकहत और संजीदा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल प्रदीप मलिक के अनुसार इस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos