सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Elderly man injured in a vehicle collision dies during treatment

Rampur News: वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in a vehicle collision dies during treatment
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासी 62 वर्षीय सीताराम की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

31 मई को सीताराम किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में परिवार के लोग उन्हें वापस घर ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही सीताराम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर गंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed