{"_id":"69f6585fee63e148aa02d4d2","slug":"electricity-was-not-restored-even-on-the-third-day-more-than-three-dozen-villages-remained-in-darkness-rampur-news-c-282-1-smbd1029-170047-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीसरे दिन भी नहीं बहाल हुई बिजली, तीन दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीसरे दिन भी नहीं बहाल हुई बिजली, तीन दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलकखानम। बमना बिजलीघर से जुड़े तीन दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति तीसरे दिन भी ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नबीगंज-पीपली मार्ग पर डबल पोल पर रखा ट्रांसफार्मर गिरने के कारण आपूर्ति बाधित है, लेकिन अब तक उसे दुरुस्त करने के लिए विद्युतकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
बृहस्पतिवार की शाम आई आंधी के कारण आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से मिलकखानम, कॉलोनी, बिहारीनगर, अज्जूवाला, पीपली नबीगंज, चांदपुर, नवाबनगर समेत आसपास के गांवों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच अंधेरा और पानी की समस्या से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विभिन्न फसलों की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।
मिलकखानम के पूर्व प्रधान गुरबाज सिंह बग्गा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन चंद कंबोज और भाकियू नेता विक्रम सिंह बाजवा का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस बीच जेई विद्युत राजवीर सिंह ने बताया कि देर शाम तक क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
Trending Videos