सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Exhibition organized on Sant Kabir Jayanti at Raza Library

Rampur News: रजा पुस्तकालय में संत कबीर जयंती पर प्रदर्शनी आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 01 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Exhibition organized on Sant Kabir Jayanti at Raza Library
विज्ञापन
रामपुर। संत कबीर की जयंती पर रविवार को रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय में प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने किया। इस दौरान संत कबीर के जीवन, दर्शन, काव्य और भारतीय समाज पर उनके प्रभाव से जुड़ी दुर्लभ सामग्री प्रदर्शित की गई।
Trending Videos

निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कहा कि कबीर केवल संत या कवि नहीं, बल्कि भारतीय समाज की चेतना के ऐसे स्वर हैं, जिनकी वाणी आज भी सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि कबीर निर्गुण भक्ति परंपरा के प्रमुख संत थे। उनका मानना था कि ईश्वर की अनुभूति बाहरी आडंबरों से नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और सदाचार से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कबीर ने लोकभाषा के माध्यम से जटिल आध्यात्मिक विचारों को आमजन तक पहुंचाया, जिसके कारण उनकी वाणी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि ‘‘ढाई आखर प्रेम का’’ का संदेश आज के समाज में और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। प्रेम, सद्भाव और मानवीय व्यवहार ही समाज को जोड़ सकते हैं। यदि लोग कबीर के विचारों को अपने जीवन में उतारें तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed