{"_id":"6a1c9a0fc13a11a6350f0d1d","slug":"petrol-pump-workers-attacked-with-sticks-rampur-news-c-282-1-smbd1029-172238-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पेट्रोल पंप कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पेट्रोल पंप कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र स्थित पट्टीकलां गांव के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में काशीपुर निवासी गुरमुख सिंह ने बताया कि उनका मैसर्स श्री गुरुरामदास फिलिंग स्टेशन नाम से आईओसीएल पेट्रोल पंप अजीतपुर रोड, पट्टीकलां में स्थित है। आरोप है कि 29 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे धर्मपाल, गोविंद, सुमित, बब्लू समेत 8-10 लोग लाठी-डंडे लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां कार्यरत कर्मचारियों अजयपाल, कुंदन सिंह, धर्मवीर और जितेंद्र सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि यदि पंप चलाना है तो उनकी गाड़ियों में सबसे पहले तेल डालना होगा, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा। इस दौरान धर्मपाल और गोविंद ने लाठी-डंडों से हमला कर कर्मचारी अजयपाल को घायल कर दिया।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos