{"_id":"6a778e5f35844aac8b070add","slug":"female-constable-murder-case-gangster-act-invoked-against-the-accused-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177423-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही हत्याकांड: आरोपियो पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही हत्याकांड: आरोपियो पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। चर्चित महिला सिपाही लता हत्याकांड में मुख्य आरोपी पति दान सिंह समेत सभी आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
यह मामला गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव से जुड़ा है, जहां नैनीताल से लौटते समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गई थी। कार में सवार श्रावस्ती में तैनात महिला सिपाही लता और उसके तीन वर्षीय बेटे लड्डू की जलकर मौत हो गई थी। उस समय घटना को सामान्य दुर्घटना माना गया, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों और पुलिस जांच ने पूरे मामले को हत्या की सुनियोजित साजिश साबित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया था कि महिला सिपाही लता की हत्या किसी हादसे का परिणाम नहीं थी, बल्कि पहले से रची गई योजना के तहत उसे मौत के घाट उतारा गया था। जांच के बाद पुलिस ने मिलक थाना क्षेत्र के बेरहटा गांव निवासी उसके पति दान सिंह समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी के खिलाफ हत्या, साजिश और साक्ष्य मिटाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस बहुचर्चित प्रकरण में साक्ष्यों, गवाहों के बयान और तकनीकी जांच के आधार पर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। सभी आरोपी इस वक्त जेल में ही हैं। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। गंज पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है।
-- --
-महिला सिपाही हत्याकांड में सभी छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। मामला दर्ज कर अब इसकी अलग से विवेचना की जाएगी।
अभिषेक श्रीवास्तव
सीओ सिटी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
दान सिंह समेत चार आरोपियों की खारिज हो चुकी है जमानत
रामपुर। महिला सिपाही हत्याकांड में आरोपी पति दान सिंह समेत चार आरोपियों को सेशन कोर्ट से झटका लग चुका है। कोर्ट की ओर से इस मामले में अब तक सभी चार आरोपियों की जमानत खारिज हो चुकी है।