फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Patiya shop suspended due to irregularities in ration distribution

Rampur News: राशन वितरण में अनियमितता पर पटिया की दुकान निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Patiya shop suspended due to irregularities in ration distribution
मिलक। राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर तहसील क्षेत्र के ग्राम पटिया के उचित दर विक्रेता विद्याराम की दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद उपजिलाधिकारी मिलक ने कार्रवाई करते हुए कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी 14 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोटेदार पर प्रति यूनिट एक किलो तक राशन कम देने, निर्धारित समय पर दुकान नहीं खोलने, सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं करने और परिजनों से राशन वितरण कराने समेत कई आरोप लगाए थे। शिकायत की जांच के लिए नायब तहसीलदार और सहायक विकास अधिकारी पंचायत जगरूप सिंह की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

टीम ने 29 मई को दुकान का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर 49 बोरे गेहूं और 29.5 बोरे चावल मिले। ऑनलाइन एमआईएस रिपोर्ट से मिलान करने पर गेहूं में 3.75 क्विंटल और चावल में 1.14 क्विंटल का अंतर पाया गया। जांच में इसे गंभीर अनियमितता माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2014 और 2025 में भी अनियमितताओं के चलते कोटेदार की दुकान निलंबित हो चुकी थी और 15 हजार रुपये की प्रतिभूति जब्त की गई थी। इसके बाद बीते बृहस्पतिवार को दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया। वही एडीओ पंचायत जगरूप सिंह ने बताया कि अनियमितताओं के चलते कोटा निलंबित कर दिया गया है।फिलहाल ग्राम पटिया कोटा ग्राम करिंगा के कोटेदार भूप सिंह की दुकान से संबद्ध किया गया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed