फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Team investigating electricity theft attacked with sticks and clubs; contractual worker injured.

Rampur News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर लाठी-डंडों से हमला, संविदाकर्मी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Team investigating electricity theft attacked with sticks and clubs; contractual worker injured.
भोट। बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर शनिवार सुबह अहमदनगर तराना गांव में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि विद्युत चोरी मिलने पर पोल से केबल काटे जाने से नाराज आरोपियों ने टीम के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। हमले में संविदाकर्मी आदेश कुमार के गाल पर चोट लग गई और खून बहने लगा। कर्मचारियों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोट उपकेंद्र में तैनात जेई ओम प्रकाश पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब 5:35 बजे वह टीजी अशोक कुमार और संविदाकर्मियों की टीम के साथ अहमदनगर तराना गांव में विद्युत चोरी की जांच करने पहुंचे थे। एक परिसर में जांच के दौरान बिजली चोरी मिलने पर टीम ने पोल से जुड़ी केबल कटवा दी। आरोप है कि केबल काटे जाने से नाराज गांव निवासी जाकिर, इंतजार और एक अन्य व्यक्ति ने विद्युत टीम के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से कर्मचारियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में संविदाकर्मी आदेश कुमार के गाल पर चोट लग गई। चोट लगने से उसके गाल से खून बहने लगा। हमले से विद्युत विभाग की टीम में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इसके बाद विद्युत विभाग की टीम थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जेई ओम प्रकाश पटेल ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, विद्युत टीम पर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तीनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed