फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Grand Tiranga Yatra to be held in Milak on the 11th.

Rampur News: मिलक में 11 को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Grand Tiranga Yatra to be held in Milak on the 11th.
मिलक। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मिलक नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 11 अगस्त को नगर में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री एवं मिलक नगर मंडल प्रभारी अर्जुन रस्तोगी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को मिलक नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए मंडल के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, मंडल अध्यक्ष ममता अत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे, चंद्रभान मित्तल,नन्हे राम पांडे, शुभांक प्रकाश गंगवार, राजीव गंगवार, प्रदीप कुमार, अमरजीत मांटा, साइयां सक्सेना, वीरपाल गंगवार, शांति स्वरूप, राम बहादुर गंगवार, देवेंद्र सिंह राजपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed