{"_id":"6a778e876d342b82fc0271ab","slug":"locks-of-peepalsana-school-broken-thieves-fled-upon-seeing-the-police-rampur-news-c-282-1-smbd1029-177431-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पीपलसाना के स्कूल के ताले टूटे, पुलिस को देख भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पीपलसाना के स्कूल के ताले टूटे, पुलिस को देख भागे चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। क्षेत्र के गांव गूलड़ पीपलसाना गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चोरी का प्रयास पुलिस की सतर्कता से विफल हो गया। बदमाश विद्यालय के कार्यालय, दो स्मार्ट क्लास और रसोई कक्ष के ताले तोड़कर अंदर घुस गए, लेकिन गश्त कर रही पुलिस टीम के पहुंचने पर चोर चप्पल छोड़कर फरार होने में सफल रहे।
घटना शुक्रवार की रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने विद्यालय परिसर में बल्ब जलता देखा था। शक होने पर पुलिस स्कूल के अंदर पहुंची तो वहां मौजूद चोर भाग निकले। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद चौकीदार को विद्यालय की पूरी रात रखवाली के लिए तैनात कर दिया गया।
घटना स्थल से पुलिस को एक चोर की चप्पल भी मिली है। संतोष जनक बात यह रही कि विद्यालय का सामान सुरक्षित मिला और कोई चोरी नहीं हो सकी। प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह को घटना की जानकारी शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पूर्व भी विद्यालय के रसोई शेड में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। लगातार हो रही घटनाओं से विद्यालय और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है फी भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।